Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता मेट्रो : हावड़ा-सेक्टर 5 कॉरिडोर का संपूर्ण रूट शुरू करने को पीएमओ की मंजूरी का इंतजार

वर्तमान में कॉरिडोर के दोनों सिरों पर यानी सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से सियालदह और हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड तक मेट्रो सेवाएं चालू हैं। हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड वाला सेक्शन हावड़ा रेलवे स्टेशन को कोलकाता से जोड़ता है।

03 May 2025

कोलकाता मेट्रो : हावड़ा-सेक्टर 5 कॉरिडोर का संपूर्ण रूट शुरू करने को पीएमओ की मंजूरी का इंतजार

कोलकाता। कोलकाता मेट्रो रेल प्रशासन को हावड़ा मैदान से सेक्टर 5 तक के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के अधूरे हिस्से को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की मंजूरी का इंतजार है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

करीब 16.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में एस्प्लानेड से सियालदह के बीच का सेक्शन अभी अधूरा है। इस हिस्से में बार-बार जल रिसाव के चलते जमीन धंसने की घटनाओं के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। वर्तमान में कॉरिडोर के दोनों सिरों पर यानी सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से सियालदह और हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड तक मेट्रो सेवाएं चालू हैं। हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड वाला सेक्शन हावड़ा रेलवे स्टेशन को कोलकाता से जोड़ता है।

करीब 2.6 किलोमीटर लंबे एस्प्लानेड-सियालदह सेक्शन के शुरू होते ही हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर-5 तक पूरे कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। यह कॉरिडोर मुख्य रूप से भूमिगत है और हुगली नदी के नीचे से भी गुजरता है।

हाल ही में रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने अधूरे सेक्शन में मेट्रो चलाने की अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने बताया कि अगर पीएमओ से अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो अगले दो महीनों में पूरे रूट पर मेट्रो संचालन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "फिलहाल निर्णय पीएमओ के हाथ में है और हम उनकी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।"

वर्तमान में कुछ आवश्यक कार्य दिशा-निर्देशों के तहत पूरे किए जा रहे हैं और अग्निशमन विभाग से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' मिलने का इंतजार है। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हम कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और मेट्रो रेलवे कोलकाता के साथ समन्वय में हैं।"

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना का क्रियान्वयन कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (केएमआरसी) कर रही है। सीआरएस सुमीत सिंघल ने 28 अप्रैल को एस्प्लानेड-सियालदह सेक्शन का गहन निरीक्षण करने के बाद मंजूरी दी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता मेट्रो : हावड़ा-सेक्टर 5 कॉरिडोर का संपूर्ण रूट शुरू
वर्तमान में कॉरिडोर के दोनों सिरों पर यानी सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से सियालदह और हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड तक मेट्रो सेवाएं चालू हैं। हावड़ा मैदान से एस्प्लानेड वा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News